कुचेसर चौपला पर ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति की हुई मौत
हापुड़, मई 20 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर उनके परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपला रेलवे ट्रैक पर खंभा संख्या 91/13 से 91/15 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट की चपेट में आकर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिसके बाद मृतक की पहचान जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव भटोल शर्की निवासी सत्यप्रकाश सिंह के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.