कुचेसर किला में भव्य अष्टमी मेला में उमड़े श्रद्धालु
बुलंदशहर, मार्च 26 -- कुचेसर किला स्थित प्राचीन देवी माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में नारियल, चुनरी व प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मेले में लगी दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.