कुचायकोट सीएचसी बना ट्रॉमा स्टैबलाइजेशन सेंटर
गोपालगंज, मार्च 28 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता एनएच-27 पर बढ़ते सड़क हादसों और समय पर इलाज नहीं मिलने से हो रही मौतों को लेकर आपके अपने अखबार दैनिक हिन्दुस्तान के बोले गोपालगंज में 16 फरवरी को प्रकाशित खबर का असर अब देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर सेवलाइफ फाउंडेशन ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के सहयोग से कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ट्रॉमा स्टैबलाइजेशन सेंटर के रूप में विकसित कर दिया है। इस पहल के बाद अब सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 'गोल्डन आवर' के भीतर जीवन रक्षक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। पहले जहां घायलों को सीएचसी से सदर अस्पताल और फिर पटना या गोरखपुर रेफर करना पड़ता था, वहीं अब प्राथमिक स्तर पर ही उन्हें स्थिर कर बेहतर इलाज दिया जा सकेगा। एनएच-27 के गोपालगंज-कोटवा खंड पर स्थित कुचायकोट सीएचसी को आधुनिक ट्रॉमा केयर संसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.