कुचायकोट में 98 प्रतिशत मकानों की गणना हुई पूरी
गोपालगंज, मई 9 -- कुचायकोट। प्रखंड में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान गणना कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक लगभग 98 प्रतिशत मकानों की गणना पूरी कर ली गई है। शेष कार्य को भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए संबंधित कर्मी लगातार जुटे हुए हैं। बीडीओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि मकान गणना का कार्य तेज गति से चल रहा है। सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी परिवार या मकान का विवरण छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि गणना कार्य के साथ-साथ डाटा को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि 630 प्रगणक क्षेत्रों में कर्मी लगातार भ्रमण कर मकानों का सत्यापन कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों का भी अच्छा सहयोग मिल रहा है। जिससे कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.