गोपालगंज, मार्च 29 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही रविवार को प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम सामने आते ही गांव-गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। खासकर छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया और यह साबित कर दिया कि बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्राएं मोबाइल फोन और साइबर कैफे के माध्यम से अपना रिजल्ट देखने में जुट गईं। जैसे ही अच्छे अंकों की जानकारी मिली, उनके चेहरे खिल उठे। कई स्थानों पर छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया, वहीं अभिभावकों ने भी गर्व के साथ बेटियों को आशीर्वाद दिया। कई छात्राओं ने 80 से 90 प्रतिशत तक अंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम...