गोपालगंज, अगस्त 25 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के सिरिसिया गांव के समीप एनएच 27 पर सोमवार की देर रात मक्का लदे ट्रक के धक्के से एक साइकिल सवार ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक विश्वंभरपुर थाने के काला मटिहनिया गांव के अनवत यादव का 38 वर्षीरू बेटा सचितानंद यादव था। घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। वहीं ट्रक को पुलिस की टीम ने जब्त कर लिया। जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल की जानकारी घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि साइकिल सवार कुचायकोट थाने के सिरिसिया गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सोमवार की देर शाम वह साइकिल पर सवार होकर स्थानीय...