गोपालगंज, अप्रैल 19 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रखंड की सेमरा पंचायत के सावनही जगदीश गांव में शनिवार को पशुपालन विभाग के तत्वावधान में पशु बांझपन जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 144 मवेशियों की जांच कर कई का मौके पर उपचार किया गया, जबकि अन्य को आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। पशु चिकित्सक डॉ. अनामिका ने पशुपालकों को बांझपन के कारण, रोकथाम, संतुलित आहार, टीकाकरण व साफ-सफाई के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं में बांझपन एक गंभीर समस्या है। इससे दुग्ध उत्पादन व किसानों की आय पर सीधा प्रभाव पड़ता है। समय पर पहचान व सही इलाज से इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- पशु बांझपन निवारण शिविर में पशुओं का हुआ इलाज उन्होंने पशुओं के संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.