गोपालगंज, अप्रैल 4 -- कुचायकोट। प्रखंड क्षेत्र के नेचुआ जलालपुर स्थित एक्यूप्रेशर काउंसिल एवं स्थानीय बाजार स्थित एक्यूप्रेशर सेंटर में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महिला व पुरुषों को एक्यूप्रेशर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय एक्यूप्रेशर योग परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश बरनवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती बीमारियों के बीच एक्यूप्रेशर एक सरल, सुलभ और प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभर रहा है। प्रशिक्षण सत्र में अनुभवी प्रशिक्षकों में डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रागिनी मिश्रा एवं वसुधा जैसे विशेषज्ञ प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.