गोपालगंज, सितम्बर 11 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शेषनाथ महतो, रंजीत महतो, सीता देवी और आंचल कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आंचल कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.