गोपालगंज, अप्रैल 2 -- कुचायकोट। एक संवाददाता।स्थानीय थाने के भठवा मोड़ स्थित ओवरब्रिज के समीप बुधवार की शाम दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें विशंभरपुर थाने के बलिवन सागर गांव निवासी मैनुद्दीन अंसारी तथा शोभनचक गांव निवासी मनप्रीत तिवारी शामिल हैं। ग्रामीणों और एनएचएआई की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, सीएचसी परिसर में दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झड़प और हंगामे में बदल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दर्पण सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी के सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.