गोपालगंज, मई 3 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के बेदुआ गांव में रविवार को चोरों ने दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गांव के अरबिंद प्रसाद के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 70 हजार नगद सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि अरबिंद प्रसाद शादी-विवाह में कार्य करने के लिए चले गए थे। यह भी पढ़ें- मकान में ताला बंद कर मुंबई गए दंपति के घर लाखों की चोरीघटना का विवरण परिवार के अन्य सदस्य घर से सासामूसा किसी कार्य के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने गेट खोल कर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद उन्होंने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला। चोरों ने करीब 70 हजार रुपए नकदी सहित लाख रुपए मूल्य के आभूषण, कपड़े व अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.