कुचाई से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना
सराईकेला, अगस्त 5 -- खरसावां। सावन माह के पावन अवसर पर बोल बम कांवरिया संघ दलभंगा कुचाई के 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने से पहले कांवरियों ने यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सभी कांवरियों ने कुचाई के प्रसिद्ध शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। संघ के द्वारा बताया गया कि सभी कांवरिया पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों का जत्था में मुख्य रूप से लुबूराम सोय, महेश योगी, मधु दास, दीप रतन योगी, दुबराज महतो, बैकुठ सिंह मुंडा, पंचु दास आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक के लिए बैजनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.