सराईकेला, जुलाई 6 -- खरसावां। कुचाई भारतीय जनता पार्टी प्रखंड इकाई की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सोमवार को भाजपा प्रखंड कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दास सोय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुचाई जिला परिषद सदस्य जिग्गी हेम्ब्रम ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने मनाई जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती उन्होंने कहा कि 125वीं जयंती के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने ...