सराईकेला, मार्च 16 -- खरसावां। कुचाई थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कुचाई थाना में 14 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार इस कांड में आरोपी रेगा बोदरा (50 वर्ष) पिता स्व. लांगु बोदरा तथा मानकी बोदरा (22 वर्ष) पिता रेगा बोदरा दोनों कुचाई थाना क्षेत्र के जुगीडीह गांव के रहनेवाले हैं। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। छापामारी में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रवींद्र मुंडा, पुलिस पदाधिकारी रामनाथ कुमार दास समेत अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.