सराईकेला, मार्च 3 -- खरसावां : कुचाई के सुदूरवर्ती पहाडी क्षेत्र स्थित रायसिंदरी मौजा में वन कानून के तहत पारंपरिक तरीके से 15वां वनाधिकार पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस मनाया गया। पारंपरिक नृत्य और गीत के तहत ग्रामीण पाहन सागर गागराई द्वारा सिरमारेन सिंगी वोंगा, आतेरेन आते ऐगा, ग्राम-देशैली, वन देवता एवं नागे-चाण्डियों को तीन सीम देकर विधिवत पूजा-पाठ किया गया। पूजा के उपरांत रायसिंदरी खेल मैदान में ग्रामीण मुंडा गोपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई, जबकि संचालन दामु मुंडा ने किया। वनाधिकार पत्थरगाड़ी स्थापना दिवस कार्यक्रम में खूटी के सांसद कालीचरण मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी शामिल हुए। जंगल के वास्तविक संरक्षक हैं आदिवासी सांसद कालीचरण सिंह मुंडा ने कहा कि जंगल के वास्तविक संरक्षक आदिवासी ही हैं। उन्होंने कहा कि जल-जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.