कुचाई के सिकरम्बा के जंगल से पिस्टल-राइफल समेत हथियारों का जखीरा
सराईकेला, अगस्त 9 -- खरसावां, संवाददाता। कुचाई प्रखंड क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची के कमांडेंट शाश्वत कुमार के निर्देशन में एसएसबी की ए-समवाय जम्बरो और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु पंचायत अंतर्गत सिकरम्बा गांव के घने जंगलों में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगल में छिपाकर रखे गए कई हथियार और हथियारों से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
सर्च अभियान का संचालन अभियान का नेतृत्व उप कमांडेंट शक्ति सिंह एवं निरीक्षक उज्ज्वल कांति मुहुरी ने किया। संयुक्त टीम ने सिकरम्बा गांव के आसपास के दुर्गम एवं घने जंगलों में सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखे हथियार मिले।
हथियारों की बरामदगी एक पिस्टल और दो 303 राइफल बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.