कुचाई के सामुडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस
सराईकेला, अगस्त 13 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड अंतर्गत सामुडीह ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत गुरुवार को जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जलसहिया, ग्रामीणों एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुरक्षित पेयजल के उपयोग, जल स्रोतों के संरक्षण, पानी की बर्बादी रोकने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ली। जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व और दैनिक जीवन में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की जानकारी दी गई। मौके पर जलापूर्ति योजनाओं के बेहतर संचालन एवं रख-रखाव पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सेन्हा में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित ग्रामीणों से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.