सराईकेला, फरवरी 23 -- खरसावां । कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरांगहातु गांव में रविवार को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ वार्षिक ग्राम पूजा का आयोजन किया गया। ग्रामीण ने गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से नौ प्रमुख स्थलों पर पूजा-अर्चना की। ग्राम परंपरा के अनुसार प्रथम देशाउली, द्वितीय बा जायार, तृतीय जिलुदीरी, चतुर्थ हतू उतर, पंचम जादुरपाड़िया, छठा रगड़, सातवां हतु डाइन, आठवां पुंडीदिरी तथा नवां बंदा स्थल पर सामूहिक रूप से पूजा संपन्न हुई। देशाउली में भरत सोय एवं दिसंबर सोय, बा जायार में अर्जुन सोय एवं प्रधान सोय, जिलुदीरी में चंद्रमोहन गहराई एवं गंगा राम सोय, हतू उतर में कृष्ण सोय एवं तूराम सोय, जदूर पाड़िया में लंदु सोय एवं तूराम सोय, रगड़ में सतीश सोय एवं सोंगा सोय, पुंडीदिरी में महेंद्र लाल सोय एवं तूराम सो...