सराईकेला, मार्च 5 -- सरायकेला । सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत पोंडाकाटा पंचायत के चाकडी गांव में गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चक्रधरपुर निवासी 42 वर्षीय कालिया लकड़ा के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, कालिया लकड़ा पिछले छह दिनों से लापता था। 26 फरवरी को मृतक के मौसेरे भाई की शादी थी । वह शादी में शरीक होने के लिए 25 फरवरी को पोंडकाटा पंचायत के मुंडादेव गांव आया था । शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह 27 फरवरी से लापता हो गया था। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कुचाई थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने खेत में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुचाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.