अररिया, अक्टूबर 7 -- अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रात कुचहा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में की गई। यह भी पढ़ें- कुचाहा में 36 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।कार्रवाई की जानकारी कैम्प कमांडर निरीक्षक जतिंदर सिंह ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 156 के आसपास शराब तस्करी की सूचना पर संयुक्त टीम ने विशेष नाका लगाया था। रात करीब 11:15 बजे सीमा स्तंभ संख्या 156 से लगभग 700 मीटर भारत की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति दोनों हाथों में कपड़ों के बंडल लेकर आता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के द...