कुचवाली में कांवड़ पथ रोड पर रोपे पौधे
मुरादाबाद, जुलाई 12 -- मुरादाबाद। छजलैट ब्लाक के कुचावली में भी एमएसएमई मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि धरा को सभी मिलकर हरा भरा बनाएं। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने ग्राम प्रधान समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वृक्षारोपण महायज्ञ में हिस्सेदारी की। मंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता मिलकर सामूहिक कार्यों में सफलता मिलती है। कुचावली में कांवड़ पथ को संवारा गया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीएम डा. राजेंद्र पैंसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पौधे लगा कर एमएसएमई मंत्री दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश्
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.