पटना, मई 24 -- पटना से सटे मोकामा में कुख्यात सोनू-मोनू की तलाश में उनके घर पहुंची पुलिस को पहले अपनी ही तलाशी देनी पड़ी। शनिवार की रात बिहार पुलिस के साथ हुई इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस की टीम सोनू-मोनू के घर की चौखट पर खड़ी है और कुछ लोग बारी-बारी से पुलिस वाालों की तलाशी ले रहे हैं और फिर इसके बाद ही उन्हें घर में एंट्री मिल रही है। एक-एक कर पुलिसवाले कतार में खड़े होकर अपनी तलाशी दे रहे हैं। दरअसल पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगाा जलालपुर गांव में शनिवार की शाम सरपंच पति मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सोनू-मोनू और उनके पिता प्रमोद सिंह समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कराया गया था। मीडिया रिपो...