बागपत, मार्च 11 -- दाहा। दोघट कस्बे में मंगलवार रात बारात में आए शामली के बहावड़ी गांव के पूर्व प्रधानपति एवं कुख्यात सागर के सौतेले पिता की उसके ही गांव के दो युवकों ने गोली बरसाकर हत्या कर दी। गोली मारकर भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, उसका चचेरा भाई अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पत्नी ने दोघट थाने पर एक महिला समेत चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोघट कस्बे में मंगलवार की रात सतेंद्र की बेटी की बारात शामली के बहावड़ी गांव से आई थी। दोघट कस्बे के धूम सिंह फार्म हाउस में शादी समारोह आयोजित हुआ था। रात करीब एक बजे मंडप की पार्किंग में गोलियां चलने की आवाज आने पर बाराती उधर दौड़े, तो वहां बारा...