रांची, अप्रैल 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पिस्का मोड़ ओटीसी ग्राउंड मनोकामना मंदिर के पास दो दिन पहले जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस जांच तेज कर दी है। इस मामले में कुख्यात अपराधी सत्यम पाठक पर पंडरा ओपी में एक और केस दर्ज किया गया है। आरोपी पर हत्या के अलावा आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। पंडरा ओपी प्रभारी फैज रब्बानी की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की सुबह आरोपी सत्यम पाठक को पुलिस हथियार बरामद करने के लिए कांके डैम साइड ले गई थी। यह भी पढ़ें- रांची का कुख्यात शूटर सत्यम भाजपा नेता की हत्या में भी वांटेड, पुलिस ने किया एनकाउंटर उसने एक झाड़ी में हथियार छुपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। लौटने के क्रम में आरोपी सत्यम ने एएसआई लालमोहन खडिय...