धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद के सोनारडीह ओपी क्षेत्र स्थित घर में घुसकर शुक्रवार की शाम 6.30 बजे कुख्यात शुभम यादव को अपराधियों ने कई गोलियां मारीं। गंभीर रूप से घायल शुभम को धनबाद के असर्फी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक माह पूर्व ही शुभम यादव झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह की यूनियन जनता श्रमिक संघ का केंद्रीय संगठन सचिव बना था। उसकी हत्या के पीछे गैंगवार और कोयले के अवैध कारोबार की आशंका जतायी जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शुभम को सिर, कनपटी और गर्दन में गोली मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सोनारडीह ओपी के समीप फोरलेन सड़क किनारे स्थित अपने घर के एक कमरे में शुभम यादव (25 वर्ष) था, जबकि उसकी दादी सबिया देवी दूसरे कमरे में मौजूद थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.