सीतामढ़ी, जून 20 -- रुन्नीसैदपुर। महिन्दवारा थाना क्षेत्र में कुख्यात सरोज के पट्टीदार व राजद नेता रामाशंकर राय की हत्या में फरार चल रहे कुख्यात बुधन ठाकुर के घर पर पुलिस ने दविश दी है। न्यायालय के आदेश पर महिन्दवारा पुलिस सुप्पी थाना क्षेत्र के मड़पा ईश्वरदास गांव स्थित उसके घर पर इश्तेहार चस्पा कर शीघ्र आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- फरार आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा, घरों पर चस्पा हुआ इश्तेहारपुलिस की कार्रवाई इसके बाद भी वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की करने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार महिंदवारा थाना कांड संख्या 143/26 में मृतक रामा शंकर राय की पत्नी के आवेदन पर 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि 16 मई की शाम रामा शंकर राय घर से निकले थे, इसके ब...