साहिबगंज, मार्च 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि । थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात शहर के वार्ड नंबर 2 के नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर के पास से एक कुख्यात चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीलकोठी के पास बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। सूचना पर गश्ती दल खोजबीन शुरू किया तो नीलकोठी के समीप पुलिस बल को देखकर उक्त संग्दिध व्यक्ति अपना बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में संग्दिध ने अपना नाम राजमहल थाना क्षेत्र के कछुआ कोल गांव निवासी अब्दुल मोतालिब (23) बताया। उक्त व्यक्तिं से मिली काले रंग की बजाज पल्सर बाइक के संबंध में कागजात की मांग करने पर वह कागजात नहीं दिखा पा...