धनबाद, अप्रैल 5 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान और गोडविन खान एक बार फिर पुलिस की रडार पर हैं। दोनों भाइयों को पुलिस बेसब्री से ढूढ़ रही है। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद फिलहाल दोनों जमानत पर हैं। फहीम खान के पुत्र इकबाल के ड्राइवर हैदर अंसारी उर्फ बबली पर वासेपुर में फायरिंग मामले में प्रिंस और गोपी खान के साथ-साथ बंटी और गोडविन को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए बंटी खान ने अपने अधिवक्ता उदय भट्ट के माध्यम से शनिवार को कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। इधर पुलिस उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में है। साथ ही कोर्ट में उसकी अग्रिम जमानत याचिका का पुरजोर विरोध की भी तैयारी है। सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम मनीष रंजन की अदालत में उसकी याचिका पर सुनवाई होगी। गुलजरबाग ट्रेन...