धनबाद, फरवरी 18 -- यूपी पुलिस के स्टाइल में वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के घर ढाहने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मंगलवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम पुलिस टीम के साथ वासेपुर कमर मखदुमी रोड नीचे मोहल्ला स्थित प्रिंस खान के घर पहुंची। प्रिंस के घर की छत का शेड पुलिस ने काट कर हटवा दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस के खाली घर में रात में उसके गुर्गे अड्डाबाजी करते हैं। प्रिंस खान के घर में हाल ही में कतरास थाना की पुलिस ने कुर्की का इश्तेहार चिपकाया था। इससे पहले तीन बार प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई हो चुकी है। कुर्की के दौरान पुलिस उसके घर का दरवाजा-खिड़की भी उखाड़ चुकी है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस खान के घर का निर्माण नियम विरुद्ध है। अगल-बगल के लोगों की जमीन पर भी निर्माण की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही पुलिस सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.