धनबाद, मई 3 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह ने धनबाद मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह के घर 'सिंह मेंशन' पर बमबाजी की थी। एक फरवरी की देर रात सरायढेला स्थित 'सिंह मेंशन' परिसर में बाइक सवार अपराधियों ने दो बम फेंके थे। इस घटना में संजीव सिंह और रागिनी सिंह सहित छह लोग बाल-बाल बचे थे। धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम ने ईस्ट बसुरिया के पास से प्रिंस खान के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक ने 'सिंह मेंशन' बमबाजी का पूरा सच पुलिस को बताया है। 30 मई को निचितपुर टाउनशिप से निचितपुर खटाल की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर चिरैयाधौड़ा के पास से पुलिस ने बाइक सवार प्रिंस खान के गुर्गे केंदुआडीह रवानी बस्ती निवासी अंकित रवानी, केंदुआ हाजरा बस्ती निवासी रेहान रजा उर्फ राजा खान और बरवाअड्डा कुर्मीडीह निवासी कलीम को दबोचा था। अंकित ...