कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गों को साथ ले गई रांची पुलिस
धनबाद, मार्च 23 -- वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान के दोनों करीबियों को रविवार को रांची पुलिस अपने साथ ले गई। रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में आठ मार्च को हुई गोलीबारी में दोनों का हाथ था। आठ मार्च को दोनों की निशानदेही पर छापेमारी के लिए भागाबांध केंदुआडीह चानक गई पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में अपने ही साथियों की गोली से पलामू चैनपुर निवासी अमन सिंह उर्फ मनीष उर्फ कुबेर घायल हो गया था। वहीं भागने के दौरान गिरने से गैंगस्टर फहीम खान के साले टुन्ना खान के बेटे अफजल अमन उर्फ विराट कोहली उर्फ बाबर के पैर में गंभीर चोट आई थी। दोनों का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा था। सात मार्च को रांची के कुतियातू रेस्टोरेंट में रंगदारी के लिए प्रिंस खान के गुर्गों ने गोलियां चलाई थीं। फरार कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और उसके भाई गोपी खान के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.