धनबाद, मार्च 9 -- वासेपुर के कुख्यात भगोड़े प्रिंस खान के इशारे पर सरायढेला के एक ठेकेदार से रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचे सुधीश ओझा का पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सुधीश ओझा पर फायरिंग की। एनकाउंटर में वह घायल हो गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। घटना रविवार की शाम की है। मौका पाकर दूसरा अपराधी मौके से फरार हो गया। अपराधियों से मोर्चा ले रहे सरायढेला के सब इंस्पेक्टर बालमुकुंद सिंह के हाथ में गोली लगी है। प्रिंस के गुर्गे सुधीश ओझा और घायल सब इंस्पेक्टर को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब चार बजे सुधीश ओझा अपने एक साथी के साथ सरायढेला थाना क्षेत्र के एक ठेकेदार से रंगदारी की रकम लेने पहुंचा था। प्रिंस की धमकियों से तंग आकर ठेकेदार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.