मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, वरीय संवाददाता। मुंगेर रेंज के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय में सोमवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान डीआईजी ने कुख्यात नक्सली सुरेश कोडा के आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और एसटीएफ के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फरवरी माह में मुंगेर पुलिस और एंटी नक्सल यूनिट ने एक बड़ी रणनीतिक सफलता हासिल की थी। लंबे समय से फरार चल रहे और कई नक्सली वारदातों में शामिल कुख्यात सुरेश कोडा को पुलिस ने सरेंडर करने के लिए मजबूर किया था। विभाग ने इस उपलब्धि को पुलिस की 'कम्युनिटी पुलिसिंग' और सटीक खुफिया तंत्र की जीत माना है। सम्मानित होने वालों में मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद प्रमुख रूप से शामिल हैं। उनके कुशल नेतृत्व में ही इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया...