नई दिल्ली, अगस्त 3 -- मृत्युंजय मिश्रा, झारखंड Gangster Sujeet Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रविवार रात पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। यह मुठभेड़ जामताड़ा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर केनबोना और सुपायडीह के बीच हुई। पुलिस के मुताबिक, सुजीत सिन्हा को साहिबगंज मंडल कारा से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस जवान का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में वह मारा गया।जेल शिफ्टिंग के दौरान क्या हुआ? जानकारी के अनुसार, सुजीत सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल और एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी कर रहे थे। रास्ते में जामताड़ा के सुपायडीह बाइपास के पास एस्कॉर्ट वाहन का टायर पंचर हो गया। इस...