कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के घर चिपकाया गया इश्तेहार
लातेहार, अगस्त 9 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार थाना पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र स्थित पैतृक घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी है। लातेहार थाना कांड संख्या 19/36 में धारा 317(5), 111(4) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामला लातेहार न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के निर्देश के बाद लातेहार थाना के एसआई कमता कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कुजू स्थित राहुल दुबे के पैतृक घर पहुंची और डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया । एसआई कमता कुमार ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में आरोपी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। उन्होंने कहा कि आरोपी यदि आत्मसमर्पण नहीं कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.