जमशेदपुर, जून 2 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में फायरिंग करने के आरोपी कुख्यात अपराधी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को पुलिस ने दबाओ में आकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रवि ने सिविल जज विश्वनाथ उरांव के कोर्ट में सरेंडर किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रवि पर गोलमुरी समेत अन्य थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज है। बीते दिनों गोलमुरी में लोचन पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में रवि फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...