कुख्यात अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त, ईओयू ने मांगे नाम
भागलपुर, जुलाई 1 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भागलपुर समेत सभी जिलों के कुख्यात अपराधकर्मियों द्वारा अर्जित अपराध जनित परिसम्पत्तियों को मनी लांड्रिंग एक्ट (पीएमएलए 2002) में निहित प्रावधानों के तहत जब्त करने की तैयारी शुरू की है। पुलिस मुख्यालय की नजर बालू एवं भू माफिया पर दबिश बनाने की है। इसको लेकर ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) डॉ. अमित कुमार जैन ने प्रत्येक जिलों से प्रस्ताव मांगा है।
इन छह बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट इसको लेकर एडीजी ने सभी एसएसपी और रेल एसपी को पत्र भेजा है। पत्र की कॉपी जिलाधिकारियों को भी दी गई है। एडीजी ने कहा कि विभिन्न अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के लिए राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। अपराध पर प्रभावकारी रोकथाम लगाने के लिए आवश्यक है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.