मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कुख्यात अंजनी ठाकुर समेत तीन शातिरों के नाम पर जिला पुलिस की ओर से इनाम की घोषणा की गई है। अंजनी के अलावा कांटी के मुकेश कुमार और करजा इलाके के अभिषेक राणा पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि तीनों शातिरों का सुराग देने वाले और उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यदि जिला पुलिस के अधिकारी या जवान खुद अपने प्रयास से तीनों की गिरफ्तारी करते हैं तो उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। कुख्यात अंजनी ठाकुर ने मिठनपुरा के शिवशंकर पथ गली में ठेकेदार प्रणय कुमार उर्फ अतुल शाही की एके-47 से गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। ठेकेदार की हत्या रंगदारी के लिए की गई थी। इस घटना के बाद अंजनी ठाकुर ने मिठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.