पटना, फरवरी 27 -- महिला उद्यमियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत डब्ल्यूईसीएस एसोसिएशन द्वारा पाटलिपुत्रा मैदान में एक मार्च तक प्रधानमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम योजना के अंतर्गत 'डब्ल्यूईसीएस एमएसएमई कनेक्ट बिहार 2026' का आयोजन हो रहा है। तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण पाक कला प्रदर्शन रहा। मौके पर महिला प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट पाक कला का प्रदर्शन करते हुए व्यंजनों को आकर्षक और कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक के रूप में मास्टर शेफ की प्रतिभागी स्वाति शिखा एवं इला मित्तल ने व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुति और सृजनात्मकता के आधार पर निर्णय सुनाया। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें शिव तांडव, गणेश वंदना और एकल गीत सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दर्शकों ने भी प्रतिभा...