धनबाद, मार्च 28 -- जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से निकाली गई बहाली ने एक बार फिर बढ़ती बेरोजगारी और तीव्र प्रतिस्पर्धा की तस्वीर साफ कर दी है। कुक जैसे पद के लिए इंग्लिश ऑनर्स और साइकेट्रिक सोशल वर्कर के लिए एमफिल किए हुए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यही नहीं सपोर्ट स्टाफ के महज दो पदों के लिए 103 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद के लिए 51 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें भी कई तकनीकी डिग्री धारी शामिल हैं। सीनियर डॉट प्लस टीबी/एचआईवी सुपरवाइजर के एक पद के लिए भी 42 अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने 18 पदों पर 141 रिक्तियों के विरुद्ध अनुबंध पर बहाली निकाली थी। इसके लिए 956 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद 900 उम्मीदवारों को योग्य पाया गया है। 56 आवेदन खारिज कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.