कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुकुत्था नदी को लेकर अच्छी खबर है। बौद्ध गमन मार्गों से जुड़ी कुकुत्था नदी के सुंदरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा के प्रयासों से इको पर्यटन विकास योजना के तहत नदी का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा लगभग 95 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस योजना के तहत नदी क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत भव्य एवं आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जो आने वाले पर्यटकों का स्वागत करेगा। साथ ही बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क विकसित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहारनपुर में 7.25 करोड़ से पर्यटन स्थलों का होगा विकास क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए व्यापक लैंडस्केपिंग की योजना है, ज...