बागेश्वर, मई 19 -- बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर सोमवार की रात नौ बजे करीब एक चीड़ का विशालकाय पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी। सूचना के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर हटाया। उसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। 20 बीजीएच 02 पी: बागेश्वर-गरुड़ मार्ग पर गिरे चीड़ के पेड़ को काटते दमकल कर्मी। यह भी पढ़ें- कुकुड़गाड़ के पास चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित यह भी पढ़ें- हाईवे पर लकड़ी से भरी ट्रॉली का पहिया निकला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...