वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के अंतर्गत क्रिएटिव एवं एक्सटेंशन कमेटी द्वारा सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। बीते दिनों हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वेस्ट से बेस्ट बनाने और फूड विदआउट फायर जैसे क्रिएटिव गतिविधियों में प्रतिभाग किया। विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मिश्रिलाल, उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन एवं प्रो. राहुल ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। कुकिंग में सलोनी सिंह प्रथम, हर्ष राज द्वितीय एवं रिया गंगवार तृतीय स्थान पर रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रणय कुमार प्रथम, वैभव आनंद गुप्ता द्वितीय एवं प्रियंका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट कोटेशन में प्राची, रिया एवं प्रियंका अव्वल रहीं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हसन बानो ने स्वागत और संचालन डॉ. सत्यार्थ बांधल...