रांची, नवम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, रांची की ओर से प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड स्तरीय एमडीएम से संबंधित रसोइया सह सहायिका के लिए कुकिंग प्रतियोगित का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता में रांची 1 एवं रांची 2 के संकूलों से चयनित रसोइया ने शिरकत की। सभी ने माध्याह्न भोजन अंतर्गत पौष्टिक मेनू आधारित व्यंजन का निर्माण करते हुए जूरी के सामने प्रस्तुत किया। इसमें रांची-1 से जीएमएस बूटी संकुल को प्रथम और जीएमएस थरपखना को द्वितीय पुरस्कार, जबकि रांची-2 से जीएमएस हिन्दपीढ़ी हिंदी को प्रथम और चर्च रोड उर्दू स्कूल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। जूरी सदस्य आभा कुमारी, अशोक प्रसाद सिंह, प्रेम कुमार, दीपक कुमार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.