कुकिंग प्रतियोगिता में अग्नि हाउस ने मारी बाजी
हल्द्वानी, अगस्त 5 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के निर्देश पर कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने 'फायर' और 'नॉन-फायर' कुकिंग के तहत प्रतिभाग किया। अपनी पाक कला का हुनर दिखाते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अग्नि हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने फूड मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाया पाक कला का हुनर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.