नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- लंच हो या डिनर खिले-खिले चावल खाने को मिल जाएं तो मजा आ जाता है। घर में आमतौर पर कोई मेहमान भी आता है तो चावल ही बनाए जाते हैं। खैर, अच्छे चावल बनाना भी आर्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपने देखा होगा कि कई बार चावल या तो जरूरत से ज्यादा चिपचिपे हो जाते हैं या फिर बहुत ज्यादा ड्राई बनते हैं। खासतौर से कुकर में सही अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। पानी के अनुपात के अलावा भी चावल बनाते हुए कुछ खड़े मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे चावल एकदम खुशबूदार और स्वादिष्ट बनते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि अगली बार कुकर में बने चावल का हर दाना अलग-अलग हो जाए, ये एकदम रेस्टोरेंट स्टाइल बनें तो ये टिप्स आपको जरूर फॉलो करनी चाहिए।टिप 1: चावल को पहले भिगोना जरूरी है चावल को सीधा कुकर में डालने से पहले अच्छी तरह 2-3 बार धोना जरूरी है। इससे चावल सा...