नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- कोई भी ग्रेवी हो, साथ में नान खा कर मजा ही आ जाता है। रेस्टोरेंट में भी ज्यादातर लोग नान ही ऑर्डर करते हैं। वैसे घर पर नान बनाना उतना भी मुश्किल नहीं है, जितना लगता है। रेसिपी सिंपल ही है लेकिन इससे जुड़ी छोटी-छोटी बातें हैं, जो अक्सर परेशान करती हैं। जैसी अगर कुकर में नान बनाएं तो वो काफी ज्यादा टाइम ले लेते हैं। एक-एक नान को सेंकने में काफी टाइम और गैस लग जाती है। वहीं कई बार नान का आटा सही नहीं लगता, जिससे वो एक सख्त बनते हैं और खाने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। आज हम आपकी इन्हीं प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशन ले कर आए हैं। आटा लगाने से ले कर एक ही बार में तीन-तीन नान बनाने की ये टिप्स जान लेंगी, तो हर बार रेस्टोरेंट स्टाइल नान घर पर ही बना लेंगी और वो भी फटाफट। तो चलिए जानते हैं ये कमाल के कुकिंग हैक।नान के लिए आटा ...