बागपत, नवम्बर 10 -- रटौल कस्बे के किशोर आरिश की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। बाल अपचारी ने कुकर्म का विरोध करने पर आरिश की हत्या की थी। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छुरी और प्लास्टिक का बोरा भी बरामद किया। रटौल कस्बे में गत 16 अक्टूबर को 10 वर्षीय किशोर आरिश गायब हो गया था। पुलिस को तभी उसके गायब होने की सूचना दे दी गई थी। गत 18 अक्टूबर को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास आरिश का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। पिता कय्यूम ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में लगी थी। कस्बे के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को हत्यारे का सुराग मिल गया था। रविवार को उसने हत्यारोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त छु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.