कुकर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
हरदोई, जून 8 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र एवं भड़ायल चौकी इलाके के एक गांव के युवक ने बताया कि पांच जून की रात गांव के पूरब दिशा स्थित तालाब के पास शौच क्रिया के लिए गया था। आरोप वहां पर गांव के नीरज पुत्र पुत्तूलाल ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पीड़ित ने कहा कि आरोपी नीरज ने उसे गालियां देते हुए पुलिस से शिकायत पर जानमाल की धमकी दी। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि आरोपी नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- टड़ियावां में मारपीट में एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.