लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- कुकरा के शक्ति केंद्र पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया और पार्टी के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री इखलाख खान उर्फ मुन्ना, मंडल मंत्री अमित मिश्रा, बूथ अध्यक्ष गौरव मिश्रा, बूथ अध्यक्ष पटवारी राज, मंडल कार्यकर्ता अरबाज खान, सेक्टर प्रभारी अशोक विश्वकर्मा एवं अभिषेक मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ स्थापना दिवस मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...